भारत के महत्वपूर्ण लोक नृत्य । bhartiy Lok nritya

 भारत के महत्वपूर्ण लोक नृत्य । bhartiy Lok nritya 

नमस्कार दोस्तों! भारत में कई प्रकार की नृत्य कलाएं प्रसिस्ध हैं। भारत में बहुत पुराने समय से नृत्य कला चली आ रही है। हड़प्पा सभ्यता में मिले कुछ अवशेषों से पता चला है कि प्राचीन काल में नृत्य कला का विकास हो चुका था। नृत्य का इतिहास मानव के इतिहास जैसा ही पुराना है। नृत्य कला का प्राचीन ग्रंथ भरत मुनि का नाट्यशास्त्र है। इसका वर्णन वेदों में पाया जाता है। नृत्य कला दो प्रकार के हैं। एक शास्त्रीय नृत्य व लोकनृत्य  

एक दिवसीय परीक्षाओं में भारतीय नृत्य से सम्बन्धित एक से दो प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। जिनका उत्तर सही लिखना आपको औरों से आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,नीचे भारतीय नृत्य एवं कला के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर का समावेश किया गया है जो आपकी परीक्षा में अवश्य पूछे जायेंगे--

भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रमुख शैलियाँ आठ प्रकार की हैं—भरत नाट्यम,कथकली,मणिपुरी,कत्थक,ओडिसी,कुचीपुड़ी,सत्रीया और मोहिनीअट्टम(*)

परीक्षा की दृष्टि से विभिन्न राज्यों में महत्वपूर्ण नृत्य कलाएं


आंध्रप्रदेश 

कुचिपुड़ी(*), वीरानाट्यम, बुट्टा बोम्मलू (Butta Bommalu), भामकल्पम ( Bhamakalpam), दप्पू (Dappu), तपेता गुल्लू (Tappeta Gullu,), लम्बाडी (Lambadi,), धीमसा (Dhimsa), कोलट्टम (Kolattam)



असम

बीहू(*), बीछुआ, नटपूजा, महारास, कालिगोपाल, बागुरुम्बा, नागा नृत्य, खेल गोपाल, कानोई, झूमूरा होबजानाई।



बिहार

जाट– जातिन (Jat-Jatin), पनवारिया, बिदेसिया, कजारी।



गुजरात

गरबा(*), डांडिया रास(*), टिप्पनी जुरुन, भावई।



हरियाणा

झूमर(*), फाग, डाफ, धमाल, लूर, गुग्गा, खोर, जागोर।



हिमाचल प्रदेश

झोरा, झाली, छारही, धामन, छापेली, महासू, नटी, डांगी। 



जम्मू और कश्मीर

रऊफ, हीकत, मंदजात, कूद डांडी नाच। 



कर्नाटक

यक्षगान(*), हुट्टारी, सुग्गी, कुनीथा, करगा, लाम्बी। 



केरल(महत्वपूर्ण)

कथकली(*) (शास्त्रीय),मोहिनीअट्टम(*), कूरावारकली (Kuravarkali)।   



महाराष्ट्र

लावणी, डिंडी (Dindi), काला (Kala), दहीकला दसावतार।   



ओडीशा

गोतिपुआ (Gotipua), छाउ, घुमूरा (Ghumura), रानाप्पा (Ranappa), संबलपुरी नृत्य,ओडिसी



पश्चिम बंगाल

लाठी, गंभीरा, ढाली, जतरा, बाउल, छाऊ, संथाली डांस।



पंजाब 

भांगड़ा, गिद्दा(*), दफ्फ, धामल (Dhamal), दंकारा (Dankara)।



राजस्थान

घूमर(*), गणगौर, झूलन लीला, कालबेलिया, छारी (Chari)।   



तमिलनाडु

भरतनाट्यम(*), कुमी, कोलट्टम, कवाडी अट्टम।



उत्तर प्रदेश

नौटंकी, रासलीला, कजरी(*), चाप्पेली। 



उत्तराखंड

भोटिया नृत्य (Bhotia Dance), चमफुली (Chamfuli)और छोलिया (Chholia).



गोवा

 देक्खनी, फुग्दी, शिग्मो, घोडे, जगोर, गोंफ, टोन्या मेल (Tonyamel )।  



मध्यप्रदेश

जवारा, मटकी, अडा, खाड़ा नाच, फूलपति, ग्रिदा नृत्य, सालेलार्की, सेलाभडोनी, मंच।  



छत्तीसगढ़

गौर मारिया, पैंथी, राउत नाच, पंडवाणी, वेडामती, कपालिक, भारथरी चरित्र, चंदनानी।



झारखंड

झूमर(*), जनानी झूमर, मर्दाना झूमर, पैका, फगुआ, मुंदारी नृत्य, सरहुल, बाराओ, झीटका, डांगा, डोमचक, घोरा नाच।  



अरुणाचल प्रदेश

बुईया, छालो, वांचो, पासी कोंगकी, पोनुंग, पोपीर, बारडो छाम।  



मणिपुर

डोल चोलम, थांग टा, लाई हाराओबा, पुंग चोलोम, खांबा थाईबी, नूपा नृत्य, रासलीला।  



मेघालय

शाद सुक मिनसेइम, शाद नॉन्गरेम, लाहो।  



मिजोरम

छेरव नृत्य, खुल्लम, चैलम, च्वांगलाईज्वान, जंगतालम, सरलामकई/ सोलाकिया, तलंगलम।         



नगालैंड

रेंगमा ( Rengma), बांस नृत्य चंगी नृत्य (Changai Dance), आलूयट्टू (Aaluyattu)। 



त्रिपुरा

होजागिरी, गारिया, झूम। 



सिक्किम 

सिंघी छाम (Singhi Chaam) और याक छाम, तमांग सेलो (Tamang Selo) मारूनी नाच।



लक्ष्यद्वीप  

लावा, कोलकाली (Kolkali), परीचाकली (Parichakali)।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

200+ GK जनरल नॉलेज 2023 | GK Questions Answers in Hind | All competative exam gk questions

विश्व का भूगोल से संबंधित 300 Most Important General Knowledge Questions